ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरकृषि विभाग ने सभी जिलों से फसल की वर्तमान स्थिति पर हर दिन मांगी रिपोर्ट

कृषि विभाग ने सभी जिलों से फसल की वर्तमान स्थिति पर हर दिन मांगी रिपोर्ट

उत्तर बिहार में बारिश और इससे बनी बाढ़ की स्थिति में फसलों को नुकसान पहुंचने को लेकर कृषि विभाग ने तैयारियां शुरु कर दी है। कृषि मुख्यालय ने सभी जिलों से फसल की वर्तमान स्थिति पर हर दिन रिपोर्ट भेजने...

कृषि विभाग ने सभी जिलों से फसल की वर्तमान स्थिति पर हर दिन मांगी रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता Sat, 27 Jun 2020 12:53 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर बिहार में बारिश और इससे बनी बाढ़ की स्थिति में फसलों को नुकसान पहुंचने को लेकर कृषि विभाग ने तैयारियां शुरु कर दी है। कृषि मुख्यालय ने सभी जिलों से फसल की वर्तमान स्थिति पर हर दिन रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है। अगर बारिश और बाढ़ से फसलों को नुकसान पहुंचाता है तो जिला कृषि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्रखंड कृषि अधिकारी व सीओ का संयुक्त हस्ताक्षर फसलक्षति रिपोर्ट में होना अनिवार्य है। वहीं मानसून की बारिश अब तक किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। लेकिन अब लगातार बारिश होती है तो यह किसानों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। किसानों के अनुसार खेतों में पानी भर गया है, बिचड़ा डूब गया है और निचले हिस्सों वाले खेतों में लगे धान डूब गए हैं। मानसून आने के बाद किसानों ने खेतों में धान लगाना शुरु किया है। अगर मानसून की बारिश लगातार होती रही तो धान के पौधे खेतों से बह जाएंगे जिन किसानों ने मानसून आने के बाद बिचड़ा खेतों में डाला है। उनके लिए मुसीबत यह है कि धान का पौधा अभी काफी छोटा है। पानी में डूबने के कारण उसके गलने की आशंका बढ़ गई है। कई किसानों ने खेतों में अधिक पानी लगने के कारण धनरोपनी रोक दी है। मौसम विभाग ने 29 जून तक जिले में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। ऐसे में किसानों की चिंता और बढ़ी हुई है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें