Tension in Mushahari Office Over Online Objections to Urban Applications मुशहरी : रैयतों और सीओ में नोकझोंक, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsTension in Mushahari Office Over Online Objections to Urban Applications

मुशहरी : रैयतों और सीओ में नोकझोंक

मुशहरी के अंचल कार्यालय में रोहुआ के पैक्स अध्यक्ष और सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला के बीच नोक-झोंक हुई। शहरी क्षेत्र के आवेदकों के दाखिल-खारिज में ऑनलाइन आपत्ति लगी थी, लेकिन सीओ ने कोई जानकारी नहीं दी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरThu, 4 Sep 2025 01:36 AM
share Share
Follow Us on
मुशहरी : रैयतों और सीओ में नोकझोंक

मुशहरी। अंचल कार्यालय में बुधवार को रोहुआ के पैक्स अध्यक्ष सहित दर्जनों लोग और सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला के बीच नोक-झोंक हुई। उनका कहना था कि शहरी क्षेत्र के कुछ आवेदकों के दाखिल-खारिज में ऑनलाइन आपत्ति लगा दी गई थी, सीओ से मिलने पहुंचे तो उन्होंने आपत्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। सीओ की सूचना पर पहुंचे थानेदार रंजीत कुमार गुप्ता, वरीय लिपिक शशिभूषण कुमार, प्रखंड कार्यालय के वरीय लिपिक सुभाष चंद्र झा ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इधर, सीओ ने बताया कि आपत्ति की स्थिति में वे लोग दाखिल-खारिज करने का दबाव बना रहे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।