Tension Between Two Groups Over Burial Dispute in Madhwan Village शव दफनाने को लेकर दो गुटों में तनाव, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsTension Between Two Groups Over Burial Dispute in Madhwan Village

शव दफनाने को लेकर दो गुटों में तनाव

मड़वन के करजा थाना क्षेत्र के एक गांव में शव दफनाने को लेकर दो गुटों के बीच तनाव उत्पन्न हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। बुद्धिजीवियों की मदद से शव को दफनाया गया। पूर्व में इसी स्थान को...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरTue, 24 Dec 2024 08:12 PM
share Share
Follow Us on
शव दफनाने को लेकर दो गुटों में तनाव

मड़वन। करजा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को शव दफनाने से मना करने पर दो गुटों में तनाव हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझा कर मामला शांत कराया। वहीं, बुद्धिजीवियों की पहल पर शव को दफनाया गया। थानाध्यक्ष बीरबल कुशवाहा ने बताया कि पूर्व में उक्त स्थल को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। उस दौरान मामले का निबटारा कर दिया गया था। बीते दुर्गापूजा के समय एक गुट के लोगों ने शव दफनाने से मना किया था। इसी आक्रोश में दूसरे गुट के लोगों ने मामला न्यायालय में लंबित होने का हवाला देते हुए शव दफनाने से मना कर दिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।