Muzaffarpur News: अश्लील गाना बजाने से मना करने पर युवक को पीटा
Muzaffarpur News: बरजी गांव में मंदिर परिसर में अश्लील गाना बजाने से मना करने पर आदित्य कुमार की पिटाई की गई। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आदित्य ने कई लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरजी गांव में गुरुवार की देर शाम मंदिर परिसर में अश्लील गाना बजाने से मना करने पर मंदिर प्रबंधन कमेटी के सदस्य आदित्य कुमार की पिटाई कर दी। हमले में आदित्य कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर घायल आदित्य कुमार ने बरजी पश्चिमी टोला निवासी संतोष कुमार, रवींद्र राम, किशोर राम, दिलीप राम, सुनील राम, मुकेश राम, राजकुमार राम और दर्जन भर अज्ञात के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। बताया कि दर्जनों लोग डीजे के साथ बिलौकी मांगते हुए पूजा करने मंदिर पहुंचे। डीजे पर तेज आवाज में अश्लील गाना बज रहा था।
गाना बजाने से मना करने पर सभी आरोपित आक्रोशित हो गए। जान बचाकर वे बगलगीर रंधीर ओझा के घर में छुप गए। वहां पहुंचकर आरोपितों ने गर्दन में गमछा लगाकर घसीटते हुए सड़क पर लाकर पिटाई करने लगे। आसपास के लोगों के बीच बचाव पर जान बची। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
लेखक के बारे में
Ramnath Prasadलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


