मौसम: पछुआ हवा का बढ़ा जोर, सुबह-शाम में बढ़ा कोहरा
मुजफ्फरपुर में पछुआ हवा के प्रभाव से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई, लेकिन रात में सर्दी और कोहरे का असर बढ़ा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक यही स्थिति बनी रह सकती है।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पछुआ हवा के जोर पकड़ने से जिले के तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच शनिवार को एक बार फिर से कनकनी में बढ़ोतरी हुई। लगातार दूसरे दिन शनिवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जबकि अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद पछुआ हवा के जोर पकड़ने से रात में सर्दी के अलावा कोहरा का असर मामूली तौर पर बढ़ा। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए सत्तार के अनुसार अभी तीन से चार दिनों तक मौसम का रुख ऐसा ही बना रहा सकता है। उसके बाद हवा के रुख में परिवर्तन के आसार हैं।
हवा का रुख बदलने के बाद ही तापमान में भी बदलाव आ सकता है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। इससे यह सामान्य स्तर पर 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया। यह पूर्ववत सात डिग्री सेल्सियस बना रहा, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस दौरान 15 किमी प्रति घंटे की गति से पछुआ चली। इससे हवा में नमी की मात्रा में आंशिक बढ़ोतरी हुई। सुबह में यह पहले की ही तरह 100 फीसदी तो दिन में दो बजे पांच प्रतिशत बढ़कर 60 प्रतिशत पर जा पहुंचा। इससे रात के साथ ही दिन में कनकनी का अहसास हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


