Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsTemperature Fluctuations in Muzaffarpur Maximum and Minimum Temperatures Drop Significantly
मौसम : एक पखवाड़े में 7 डिग्री से अधिक गिरा रात का पारा

मौसम : एक पखवाड़े में 7 डिग्री से अधिक गिरा रात का पारा

संक्षेप: मुजफ्फरपुर में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री तक गिर गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान पिछले 15 दिनों में 7.5 डिग्री तक गिर चुका है, जिससे ठंड बढ़ गई है और मौसम जनित बीमारियों में तेजी आई है।

Mon, 17 Nov 2025 06:00 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के तापमान में उतार चढ़ाव का दौर रविवार को भी जारी रहा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में जहां मामूली कमी आई, वहीं अधिकतम तापमान डेढ़ डिग्री से अधिक बढ़ गया। वैसे न्यूनतम तापमान पिछले एक पखवाड़े में 7.5 डिग्री तक गिर गया। इससे सुबह और शाम अचानक से ठंड का असर बढ़ गया है। वहीं, अधिकतम तापमान में महज 2.6 डिग्री तक की कमी दर्ज की गई है। दिन और रात के तापमान के बीच अंतर अधिक होने से लोग मौसम जनित बीमारियों की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान में गत आठ नवंबर से तेज गिरावट आनी शुरू हुई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सात नवंबर को 17.1 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान अचानक से 13.5 डिग्री पर पहुंच गया। वैज्ञानिकों ने इसका कारण हवा का रूख पुरवा से पछुआ होना बताया। तेज पछुआ के साथ हिमालय क्षेत्र से आनेवाली बफीर्ली हवा के कारण रात के तापमान में तेजी से कमी आई। जबकि, अधिकतम तापमान में कमी आने की दर धीमी रही। इस कारण दोनों तापमानों के बीच का अंतर 15 से 17 डिग्री के बीच रहा। इधर, पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री गिरकर 27.4 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री सुधार कर सामान्य से तीन डिग्री नीचे 13.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। इस बीच पूरे दिन पांच किमी की औसत गति से पछुआ हवा चलती रही। इस तरह रहा पिछले 15 दिनों का तापमान (डिग्री में) तारीख अधिकतम न्यूनतम 2 नवंबर 30.0 21.0 3 नवंबर 30.2 18.3 4 नवंबर 30.0 18.1 5 नवंबर 32.0 18.0 6 नवंबर 31.5 18.6 7 नवंबर 30.2 17.1 8 नवंबर 28.7 13.5 9 नवंबर 29.7 15.5 10 नवंबर 28.0 13.6 11 नवंबर 27.8 12.5 12 नवंबर 28.0 13.0 13 नवंबर 27.9 12.0 14 नवंबर 28.2 12.4 15 नवंबर 27.7 11.8 16 नवंबर 27.4 13.5