
किशोरी से चार दिनों तक किया दुष्कर्म, डीजे संचालक गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर में एक किशोरी के साथ डीजे संचालक ने बर्थडे पार्टी के दौरान चार दिनों तक दुष्कर्म किया। किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर वह मौसेरी बहन के घर पहुंची। ग्रामीणों ने डीजे संचालक को पकड़ लिया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। किशोरी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिवाईपट्टी थाने के एक गांव में पांच जनवरी को मौसेरी बहन के बेटे के बर्थडे में आई किशोरी से डीजे संचालक ने चार दिनों तक दुष्कर्म किया। तबीयत बिगड़ने पर किशोरी को छोड़कर आरोपित भाग गया। किशोरी किसी तरह मौसेरी बहन के घर पहुंचकर आपबीती सुनाई। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपित डीजे संचालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची सिवाईपट्टी पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया।
वहीं, पीड़ित किशोरी को सिवाईपट्टी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से गंभीर हालत में डॉक्टर ने किशोरी को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। बुधवार को पुलिस ने किशोरी को मेडिकल में भर्ती कराया है। डॉक्टर ने किशोरी के शरीर से अधिक रक्तस्राव की बात कही है। वहीं, दुष्कर्म की जांच के लिए स्वाब का सैंपल पैथोलॉजी भेज दिया गया है। किशोरी ने सिवाईपट्टी पुलिस को बयान दर्ज कराया है।
पीड़ित किशोरी की बहन ने मेडिकल पुलिस को बताया कि उसकी मौसी का घर बोचहां के एक गांव में है। मौसी परिवार के साथ दिल्ली में रहती हैं। तीन सप्ताह पहले मौसेरी बहन घर आई थी। उसकी शादी की बात चल रही है। इसी बीच बेटे के बर्थडे में डीजे बजाने के लिए एक युवक आया। उक्त युवक बहन को प्रलोभन देकर अपने घर ले जाता था। वहां उसके साथ दुष्कर्म करता था। मेडिकल ओपी प्रभारी राजकुमार गौतम ने बताया कि सिवाईपट्टी पुलिस ने किशोरी का बयान दर्ज किया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




