ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरचचरी पुल से साइकिल के साथ गिरा किशोर, घायल

चचरी पुल से साइकिल के साथ गिरा किशोर, घायल

औराई। एसं प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली बागमती नदी के अतरार घाट पर...

चचरी पुल से साइकिल के साथ गिरा किशोर, घायल
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 26 Nov 2021 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली बागमती नदी के अतरार घाट पर शुक्रवार को एक साइकिल सवार किशोर चचरी पुल के नीचे पानी की तेज धारा में गिर गया। आनन फानन में घटवार छोटन सहनी व अशोक सहनी ने उसकी जान बचाई। घायल किशोर की पहचान अतरार गांव के बेला दास के पुत्र गौतम कुमार (14) के रूप में की गई। वह साइकिल से चचरी पार कर रहा था इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नदी में गिर गया। जख्मी अवस्था में उसे इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें