अपहृत युवती बरामद, किशोर गिरफ्तार
पुलिस ने एक गांव से अपहृत युवती को बरामद किया और 14 वर्षीय आरोपित को गिरफ्तार किया। युवती के परिजनों ने चार दिन पहले अपहरण का मामला दर्ज कराया था। दोनों ने शादी करने की बात बताई है। युवती को परिजनों...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSat, 13 Sep 2025 09:15 PM

बंदरा। पीयर थाने के एक गांव से अपहृत युवती को पुलिस ने शुक्रवार को बरामद कर लिया। वहीं, आरोपित 14 साल के किशोर को भी पकड़ा है। प्रभारी थानेदार माधुरी कुमारी ने बताया कि युवती के परिजन ने चार दिन पहले अपहरण का केस दर्ज कराया था, जिसमें उक्त किशोर को आरोपित किया था। मामला प्रेम-प्रसंग का है। पूछताछ में दोनों ने शादी कर लेने की बात बताई है। युवती का कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, किशोर को कोर्ट के आदेश पर रिमांड होम भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




