Muzaffarpur News: घर से क्रिकेट एकेडमी जाने के लिए निकला किशोर लापता
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। कच्ची पक्की ओपी क्षेत्र के माधोपुर से अमित कुमार (15) लापता है। इस

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। कच्ची पक्की ओपी क्षेत्र के माधोपुर से अमित कुमार (15) लापता है। इस संबंध में उसके परिजनों ने मंगलवार को कच्ची पक्की ओपी में शिकायत की है। पुलिस की पूछताछ में बताया गया है कि अमित क्रिकेट एकेडमी जाने के लिए घर से निकला है। उसके बाद से लापता है। अनहोनी की आशंका को लेकर परिजनों में दहशत का माहौल है। इधर, पुलिस का कहना है कि लापता अमित की खोजबीन की जा रही है।


