Muzaffarpur News: गोरौल : छात्रा को किया अगवा, तीन के खिलाफ केस
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: गोरौल के एक गांव से 16 वर्षीया किशोरी का अपहरण किया गया। उसकी मां ने नीरज कुमार और लालू मांझी समेत तीन लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। किशोरी विद्यालय परीक्षा देने गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। आरोपी परिवार द्वारा धमकी भी दी जा रही है। थाने में जांच जारी है।

Muzaffarpur News: गोरौल। थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीया किशोरी को अगवा कर लिया गया। किशोरी की मां ने थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें नीरज कुमार, लालू मांझी सहित तीन लोगों को आरोपित किया है। बताया कि पुत्री कन्या मध्य विद्यालय परीक्षा देने गई थी, जो वापस घर नही लौटी। नीरज कुमार के परिजनों द्वारा अंजाम बुरा होने की धमकी दी जा रही है। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


