लुधियाना का नाबालिग प्रेमी युगल स्टेशन रोड से धराया

Feb 22, 2026 06:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में नगर थाने की पुलिस ने शनिवार रात एक नाबालिग प्रेमी युगल को पकड़ा। दोनों पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं और लड़का इंटर और लड़की नौवीं की छात्रा है। वे कटिहार में एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए निकले थे। लड़की के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है।

लुधियाना का नाबालिग प्रेमी युगल स्टेशन रोड से धराया

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्टेशन रोड से शनिवार रात नाबालिग प्रेमी युगल को नगर थाने की पुलिस ने पकड़ा। दोनों पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। लड़का इंटर और लड़की नौवीं की छात्रा है। पूछताछ में लड़के ने बताया कि कटिहार के रहने वाले दोस्त ने अपनी शादी में गर्लफ्रेंड के साथ बुलाया था। उसके शादी में शामिल होने के लिए दोनों ने 18 फरवरी को लिए निकले थे। दो ट्रेन बदलकर शनिवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचे। यहां से ट्रेन पकड़ कटिहार जाना था। वहीं, नगर थाने की पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद लुधियाना पुलिस से संपर्क कर जानकारी दी गई है।

बताया गया कि लड़की के परिजन ने लुधियाना के धब्बा लोहारा थाने में पुत्री के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है। लुधियाना पुलिस वहां से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।