गहने और नकद चोरी में नाबालिग पकड़ाया

Arun Kumar Singh हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मड़वन गांव में रविवार रात किसान अमर राय के घर से गहने और नकद चोरी के मामले में बरियारपुर पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा है। आरोपी किसान का पट्टीदार है और उसके पास से 36 हजार नकद, हथौड़ी, चाभी, हुक आदि बरामद हुए हैं। अन्य चोर फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

गहने और नकद चोरी में नाबालिग पकड़ाया

सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। मड़वन गांव में रविवार रात किसान अमर राय के घर से गहने और नकद चोरी मामले में बरियारपुर पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा है। वह किसान का पट्टीदार बताया जाता है। उसके पास से 36 हजार नकद के अलावा हथौड़ी, चाभी, हुक आदि बरामद हुए हैं। बरियारपुर थानेदार शिवचंद्र यादव ने बताया कि घटना में शामिल अन्य चोर फरार है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। रविवार रात घर के कई लोग शादी समारोह में गए थे। बुजुर्ग महिला घर बंद कर बाहर बरामदे में सोई थी। घर के पीछे से घुसकर चोरों ने आभूषण और नकद की चोरी कर ली थी।

Arun Kumar Singh

लेखक के बारे में

Arun Kumar Singh

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।