Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsTeen Arrested for Rape of Fifth-Grade Girl in Motipur
नाबालिग के साथ दुष्कर्म: हालत नाजुक, SKMCH रेफर किया गया

नाबालिग के साथ दुष्कर्म: हालत नाजुक, SKMCH रेफर किया गया

संक्षेप:

मोतीपुर में 11 नवंबर को एक किशोर ने पांचवीं क्लास की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया और बाद में एसकेएमसीएच रेफर किया गया। आरोपित घटना के बाद फरार हो गया है। पीड़िता की मां ने 13 नवंबर को FIR दर्ज कराई है। 

Nov 15, 2025 07:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मोतीपुर थाना क्षेत्र की एक पंचायत के मुहल्ले में 11 नवंबर की शाम किशोर ने पांचवीं क्लास की छात्रा से दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में पीड़िता को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया। मामले को लेकर पीड़िता की मां ने 13 नवंबर को गांव के ही एक किशोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने पुलिस को बताया कि पुत्री खेत से बकरे को लाने गई थी, जहां पहले से घात लगाए आरोपित ने पकड़कर दुष्कर्म किया। पुत्री के घर आने में देरी होने पर खेत गई तो वह बेहोश पड़ी हुई थी। लहूलुहान हालत में उसे सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।

इस संबंध में डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपित किशोर फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।