पढ़ाने के साथ जनगणना का काम भी करेंगे शिक्षक

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में, अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया है कि शिक्षक जनगणना के काम में योगदान देंगे। प्रगणक और पर्यवेक्षक के रूप में कार्यरत शिक्षकों को विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ जनगणना कार्य करने के लिए कहा गया है। यह कार्य विद्यालय की अवधि के पूर्व या बाद में किया जाएगा।

पढ़ाने के साथ जनगणना का काम भी करेंगे शिक्षक

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शिक्षक पढ़ाने के साथ जनगणना का काम भी करेंगे। अपर मुख्य सचिव ने इसका निर्देश जारी किया है।प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के रूप में कार्यरत शिक्षकों से जनगणना के कार्य के दौरान उपस्थिति दर्ज किये जाने के संबंध में स्पष्ट दिशा निर्देश दिये जाने के संबंध में लगातार विभाग को लिखा जा रहा था। यह स्पष्ट किया गया है कि प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त शिक्षकों द्वारा विद्यालय में अध्यापन कार्य सम्पन्न करने के साथ-साथ विद्यालय अवधि के पूर्व अथवा विद्यालय अवधि के बाद जनगणना संबंधी कार्य किया जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।