
जूनियर के अनुरूप नहीं हो सका सीनियर का वेतन
संक्षेप: मुजफ्फरपुर में जूनियर शिक्षकों के अनुसार सीनियर शिक्षकों का वेतन अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है। छह महीने पहले वेतन समानता का निर्देश दिया गया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। सभी बीईओ को जवाब देने के लिए कहा गया है और शिक्षकों का आंदोलन भी हो चुका है। वेतन निर्धारण में कई गड़बड़ियाँ हुई हैं।
मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जूनियर के अनुरूप सीनियर शिक्षकों का वेतन अभी तक नहीं हो सका है। जिले के नियोजित शिक्षक और पुस्तकालयाध्यक्षों के इस मामले में कनीय के अनुरूप मूल वेतन करने का छह महीने पहले ही निर्देश मिला था। जिले में अब तक इस पर पहल नहीं हुई है। इसे लेकर सभी बीईओ से जवाब मांगा गया है। डीपीओ स्थापना इंद्र कुमार कर्ण ने सभी बीईओ, नियोजन इकाई के अध्यक्ष सचिव के साथ ही सभी हेडमास्टर से भी इस पर जवाब मांगा है। इसे लेकर जिले में शिक्षकों का आंदोलन भी हो चुका है। शिक्षकों के वेतन निर्धारण के समय कई तरह की गड़बड़ी हुई थी।

इसे लेकर बड़ी संख्या में सीनियर शिक्षकों का मूल वेतन जूनियर शिक्षकों के मूल वेतन से कम हो गया था। एक अप्रैल 21 से ही करना है इसका निर्धारण सभी बीईओ को निर्देश मिला था कि एक अप्रैल 21 से कनीय के मूल वेतन के अनुरूप वरीय का मूल वेतन किया जाए। अब जब वेतन सरंक्षण का लाभ देते हुए निर्धारण करना है, तो एक बार फिर इसकी प्रक्रिया शुरू की गई है। सभी बीईओ को निर्देश मिला है कि इस आधार पर वेतन निर्धारण की कार्रवाई करते हुए साक्ष्य के साथ सेवापुस्तिका और वेतन निर्धारण फॉर्मेट डीपीओ स्थापना कार्यालय में उपलब्ध कराया जाए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




