मॉडल स्कूलों में आने से कतरा रहे शिक्षक

Apr 05, 2026 05:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में मॉडल स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। 103 शिक्षकों की आवश्यकता है, लेकिन केवल 99 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कई जिलों में 50% से कम शिक्षकों ने रुचि दिखाई है। मधुबनी और पश्चिम चंपारण में अधिक आवेदन मिले हैं। अन्य जिलों में भी स्थिति चिंताजनक है।

मॉडल स्कूलों में आने से कतरा रहे शिक्षक

मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता मॉडल स्कूलों में आने से शिक्षक कतरा रहे हैं। 27 जिलों में जितने शिक्षकों की जरूरत है, उससे कम शिक्षकों के आवेदन इन स्कूलों में प्रतिनियुक्ति के लिए आए हैं। सिर्फ 11 जिलों में ही आवश्यकता से अधिक शिक्षकों के आवेदन मिले हैं। मुजफ्फरपुर में जरूरत 103 शिक्षकों की है, लेकिन आवेदन 99 ही आए हैं। जिले के कई स्कूलों में सीट से अधिक तो कई में सीट से कम आवेदन शिक्षकों ने किए हैं।वहीं, नालंदा, शिवहर जैसे कई जिलों में 50% से भी कम शिक्षकों ने रुचि दिखाई है। मधुबनी, पश्चिम चंपारण जैसे जिलों में अधिक आवेदन आए हैं।

सूबे के सभी जिलों में मॉडल स्कूल चयनित किए गए हैं। मुजफ्फरपुर में 16 मॉडल स्कूल चयनित हुए हैं। इन मॉडल स्कूलों में अभी और कितने शिक्षकों की जरूरत है, उसके हिसाब से इनमें शिक्षकों के पदस्थापन को लेकर आवेदन मांगा गया था। ई शिक्षा कोष के माध्यम से यह आवेदन करना था।जिले में नगर क्षेत्र, मोतीपुर, सरैया, तुर्की के स्कूल में शिक्षक अधिक आने के इच्छुक :जिले में नगर क्षेत्र, मोतीपुर, सरैया, तुर्की के स्कूल में सबसे अधिक शिक्षक आने के इच्छुक हैं। नगर क्षेत्र के मॉडल स्कूल मुखर्जी सेमिनरी में एक शिक्षक की जरूरत है, जिसके लिए दो शिक्षकों ने आवेदन किया है। सरैया में सात शिक्षकों की जरूरत है, जिसके लिए 12 ने आवेदन किया है। तुर्की के लिए चार शिक्षक की जरूरत है, लेकिन आवेदन 23 ने किया है। अन्य मॉडल स्कूल जहां 6 सीट हैं वहां दो तो जहां 10 शिक्षक की जरूरत है वहां छह ने ही आवेदन किया है। जिले में कुल 103 शिक्षक की जरूरत है, जिसके लिए 99 ने आवेदन किया है।सूबे में विभिन्न जिलों में जरूरत के अनुपात में आए आवेदन :नवादा में 98 शिक्षकों की जरूरत 14 मॉडल स्कूलों में है, जिसके लिए महज 44 ने ही आने की इच्छा जताई है। इसी तरह पूर्णिया के 14 मॉडल स्कूल में 101 शिक्षक की जरूरत है, यहां के लिए 79 ने आवेदन दिया है। सहरसा में 10 मॉडल स्कूलों में 75 शिक्षकों की जरूरत है, जिसमें 38 ने आवेदन दिया है। शेखपुरा में 48 सीट के लिए 20 ने ही आने की इच्छा जताई है। शिवहर में 53 में 14 शिक्षक ने आने को लेकर आवेदन दिया है। सीवान में 131 शिक्षकों की जरूरत है और यहां 131 ने आवेदन किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।