
समाज के शिल्पकार होते हैं शिक्षक : प्राचार्य
मुजफ्फरपुर के लंगट सिंह कॉलेज और रामदयालु सिंह महाविद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया। प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला और छात्रों ने केक काटकर अपने विचार साझा किए। भारती...
मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। लंगट सिंह कॉलेज के बीसीए विभाग में शिक्षक दिवस मनाया गया। छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि शिक्षक समाज के शिल्पकार होते हैं। विद्यार्थी-जीवन में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु सदैव तत्पर रहना ही शिक्षक का मुख्य ध्येय होना चाहिए। प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि शिक्षक और छात्र अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों का जब समुचित अनुपालन का प्रण लेंगे तो यही डॉ. सर्बपल्ली राधाकृष्णन को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने विभाग के शिक्षकों को विभागीय स्तर पर हैकाथॉन, कार्यशालाएं, गेस्ट लेक्चर और प्रोजेक्ट प्रदर्शनियों जैसे आयोजनों को प्राथमिकता देने की अपील की।
मौके पर समन्वयक प्रो. शैलेन्द्र सिन्हा, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. रामकृष्ण कुमार, डॉ. कुंजेश कुमार, डॉ. आनंद कुमार, सुजीत कुमार, इस्तेखार आलम, सौरव कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं रामदयालु सिंह महाविद्यालय के भौतिकी, बॉटनी, जूलॉजी, कॉमर्स, भूगोल और हिंदी विभाग में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। छात्रों ने केक काटे और शिक्षक दिवस पर अपने विचार रखे। छात्रों ने कहा कि शिक्षक की हमारे जीवन में अज्ञानता रूपी अंधकार को दूर कर उसे ज्ञान के प्रकाश से भरते हैं। भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में भी हुआ कार्यक्रम भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सदातपुर मुजफ्फरपुर में भी शिक्षक दिवस की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सभी प्राध्यापकों ने सबसे पहले डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। छात्राध्यापिकाओं ने स्वागत गान गाए। मंच संचालन बीएड द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापक नितेश कुमार ने किया। प्राचार्य एवं सभी प्राध्यापकों का परिचय बीएड द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापिका जन्नत प्रवीण ने कराया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




