सड़क हादसे में घायल शिक्षिका ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
मोतीपुर में सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी शिक्षिका रेणु कुमारी ने पटना के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव गांव पहुंचा, जहां परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शिक्षिका के दो पुत्र और दो पुत्री हैं।

मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हुईं शिक्षिका रेणु कुमारी ने सोमवार की अहले सुबह पटना के एक एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। उनका अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि मोतीपुर सरैया पथ स्थित थाना क्षेत्र के धूमनगर बंजरिया गांव के समीप एसएच 86 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से शिक्षिका गंभीर रूप से जख्मी हो गईं थीं। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया था। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर चिकित्सा के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।
शिक्षिका की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया था। पाटलिपुत्र के एक निजी अस्पताल में चिकित्सा के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक शिक्षिका गांव के ही राजेश कुमार कुशवाहा की रेणु कुमारी पत्नी थीं। उनके दो पुत्र और दो पुत्री हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Ramnath Prasadलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


