Muzaffarpur News: शिक्षकों के लंबित वेतन एवं एरियर मामले को रखा

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में, जनता दल (यू) के प्रवक्ता अभिषेक झा ने शिक्षकों के लंबित एरियर और वेतन के भुगतान की मांग को डीईओ के सामने रखा। उन्होंने आवेदन सौंपकर समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने की अपील की। डीईओ ने कई मांगों का तत्काल निष्पादन किया और शेष के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Muzaffarpur News: शिक्षकों के लंबित वेतन एवं एरियर मामले को रखा

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के शिक्षकों के लंबे समय से लंबित एरियर, वेतन एवं अन्य भुगतान के मामले को डीईओ से मुलाकात कर जनता दल (यू) के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा ने प्रमुखता से रखा।इस दौरान शिक्षकों की लंबित मांगों से संबंधित आवेदन डीईओ को सौंपा और पात्र शिक्षकों के लंबित भुगतान को समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। डीईओ ने त्वरित पहल करते हुए कई मांगों का तत्काल निष्पादन कर दिया। शेष मांगों के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई कर उनके निष्पादन का आश्वासन दिया। अभिषेक झा ने कहा कि शिक्षकों के वैध आर्थिक देयकों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करना केवल प्रशासनिक दायित्व ही नहीं, बल्कि शिक्षकों के सम्मान से भी जुड़ा विषय है।

इस मौके पर गौतम बिहारी, राकेश कुमार, मुन्ना यादव, मनोज कुमार, आचार्य रवि आदि उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: शिक्षकों के लंबित वेतन एवं एरियर मामले को रखा