Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsTeacher Injured in Road Accident Near Mangurahiya Chowk
सड़क हादसे में सहायक शिक्षक जख्मी

सड़क हादसे में सहायक शिक्षक जख्मी

संक्षेप:

पारू के मंगुरहिया चौक के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसे में 26 वर्षीय शिक्षक अविनाश कुमार घायल हो गए। वे मोनीमन निवासी ध्रुप राय के पुत्र हैं और पारू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक हैं।...

Fri, 12 Sep 2025 05:58 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

पारू। थाना क्षेत्र के मंगुरहिया चौक के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में स्कूल जा रहे बाइक सवार शिक्षक अविनाश कुमार (26) जख्मी हो गए। वे पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाने के मोनीमन निवासी ध्रुप राय के पुत्र हैं। सूचना पर पहुंचे शिक्षकों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. पीयूष कुमार ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। अविनाश कुमार पारू उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।