ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रहे शिक्षक को पीटा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरगायघाट के शिक्षक चंदेश्वर साह की मंगलवार रात बदमाशों ने पिटाई की और उनके घर में लूटपाट की। महिला के साथ दुर्व्यवहार किया गया। शिक्षक ने थाना में आवेदन देकर गांव के आठ लोगों को आरोपित किया। पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

गायघाट,एक संवाददाता। बाघाखाल निवासी शिक्षक चंदेश्वर साह की मंगलवार की रात बदमाशों ने पिटाई कर दी। घर में घुसकर लूटपाट की। महिला के साथ दुर्व्यवहार किया गया। मामले को लेकर शिक्षक ने बुधवार को थाना में आवेदन दिया है। इसमें गांव के ही आठ लोगों को आरोपित किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने मारपीट की। थानेदार राकेश कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


