पिता पर तीन वर्षीय मासूम के साथ यौनाचार का आरोप
मुजफ्फरपुर में एक शिक्षिका ने अपने पति पर तीन साल की बेटी के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप लगाया है। महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। शिक्षिका का कहना है कि उनके पति ने उन्हें और उनकी बेटी को प्रताड़ित किया। बच्ची ने अपनी मां को पिता की करतूत के बारे में बताया।

मुजफ्फरपुर, हिप्र। नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की शिक्षिका ने अपने पति पर तीन वर्ष की बच्ची के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थाना की पुलिस ने मां और उनकी बच्ची को सोमवार को कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराया है। कोर्ट में दर्ज बयान को सीलबंद रखा गया है। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि चार वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी। उन्हें तीन वर्ष की एक बेटी है। उनका पति अक्सर मारपीट करता था। तंग आकर वह अपने मायके चली गई।
वहां भी पति पहुंच जाता था और प्रताड़ित करता था। कुछ दिन पहले पति मायके पहुंच गया। वहां से चुपके से बच्ची को अपने साथ ले आया। बाद में जब बच्ची उनके पास लौटकर आई तो अपने पिता की करतूत की जानकारी दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



