Muzaffarpur News: टैंकर की ठोकर से बाइक सवार दो युवक घायल
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर एक दूध लदे टैंकर ने सोमवार शाम मझौली के पास बाइक सवार दो युवकों को ठोकर मारी। घायल युवकों को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया, जबकि टैंकर का चालक फरार हो गया। दोनों युवक मोबाइल टावर का काम करते थे और शर्फुद्दीनपुर से घर लौट रहे थे।
टैंकर की ठोकर से बाइक सवार दो युवक घायल
Muzaffarpur News: बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर मझौली के पास सोमवार की शाम दूध लदे टैंकर ने बाइक सवार दो युवकों को ठोकर मार दी। इसमें वैशाली जिले के सालेमपुर निवासी पिंटू कुमार और लालगंज निवासी अभय कुमार घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों युवक शर्फुद्दीनपुर से घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि दोनों युवक मोबाइल टावर का काम करते हैं। ठोकर मारने के बाद टैंकर लेकर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची बोचहां पुलिस ने छानबीन की।


