Muzaffarpur News: वंदे मातरम् सेवा मंच का हुआ शपथ-ग्रहण
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में वंदे मातरम सेवा मंच के पदाधिकारियों का मनोनयन एवं शपथ-ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। नगर विधायक रंजन कुमार और भाजपा के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार विशेष अतिथि थे। मंच के अध्यक्ष, संरक्षक एवं अन्य सदस्यों का नाम घोषित किया गया। समारोह में वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्योति सिंह ने आभार व्यक्त किया।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वंदे मातरम सेवा मंच के पदाधिकारियों व सदस्यों का मनोनयन एवं शपथ-ग्रहण समारोह बुधवार को ओम संस्कार विवाह भवन ब्रह्मपुरा में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि नगर विधायक रंजन कुमार, विशिष्ट अतिथि भाजपा पूर्वी के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार थे। सर्वसम्मति से वंदे मातरम सेवा मंच की जम्बों-जेट कमेटी की घोषणा की गई।वंदे मातरम सेवा मंच के अध्यक्ष राजीव सत्यम, मंच के संरक्षक हरि मोहन चौधरी, डॉ. मुन्ना सिंह यादव, विकास गुप्ता आदित्य, डॉ.मोनालिशा व डॉ. एस एन अंकित के नाम की घोषणा की गई। अंत में वंदे मातरम सेवा मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष स ज्योति सिंह ने आयें हुए अतिथि, विशिष्ट अतिथि, मंच के संरक्षक पदाधिकारी एवं सदस्यों के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित की।


