विश्वविद्यालयों में होगा विकसित भारत क्विज
स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को मनाई जाएगी। इस अवसर पर सभी विश्वविद्यालयों में विकसित भारत क्विज का आयोजन होगा। छात्र इस क्विज के जरिए 2047 तक भारत को विकसित बनाने के सुझाव देंगे। यूजीसी ने सभी...

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू समेत सभी विश्वविद्यालयों में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विकसित भारत क्विज का आयोजन किया जायेगा। यूजीसी ने इसका निर्देश दिया है। स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को है। विकसित भारत क्विज के तहत विश्वविद्यालयों के छात्र वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए सुझाव देंगे। यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों को पत्र लिखकर कहा है कि विश्वविद्यालय और कॉलेज इस क्विज में अधिक से अधिक छात्रों को शामिल कराएं। क्विज का प्रचार प्रसार भी विश्वविद्यालय में कराया जाये। विश्वविद्यालय अपनी वेबसाइट पर भी इस क्विज के बारे में जानकारी दें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




