Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsSwami Vivekananda Jayanti Celebrated as Youth Day in Muzaffarpur Colleges
राष्ट्रीय चेतना के प्रबल समर्थक थे स्वामी विवेकानंद : प्रो. आलोक

राष्ट्रीय चेतना के प्रबल समर्थक थे स्वामी विवेकानंद : प्रो. आलोक

संक्षेप:

स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। विभिन्न कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहाँ शिक्षकों ने विवेकानंद की शिक्षाओं और उनके योगदान पर चर्चा की। कार्यक्रमों में पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध, और क्विज शामिल थे। विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए सेमिनार भी आयोजित किया गया।

Jan 12, 2026 08:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्वामी विवेकानंद की जयंती सोमवार को कॉलेजों में युवा दिवस के तौर पर मनाई गई। रामेश्वर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बीआरएबीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद शिक्षा, चरित्र निर्माण और राष्ट्रीय चेतना के प्रबल समर्थक थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर ने की। डॉ. शारदानंद सहनी ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की सीख को प्रत्येक युवाओं को अपनाना चाहिए। विशिष्ट वक्ता प्रो. सरोज कुमार वर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का त्याग और चेतना युवाओं को सीख देती है। एमएसकेबी कॉलेज में सेवानिवृत्त प्रो. विकास नारायण उपाध्याय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल आध्यात्मिक संत ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के निर्माण के प्रेरणास्रोत थे।

प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि युवा दिवस स्वामी विवेकानंद से जुड़ा है। डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय में युवा दिवस पर प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार, प्राध्यापक प्रो. हरिश्चंद्र प्रसाद यादव, डॉ. रमेश कुमार विश्वकर्मा और डॉ. बसंत लाल शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को रखा। रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. मधु सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन राष्ट्र शक्ति की पहचान है। कार्यक्रम के दौरान पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई, जिसका विषय सशक्त युवा, सशक्त राष्ट्र था। ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ एनएसएस पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने किया। अध्यक्षता डॉ. ममता रानी ने की। एसकेजे लॉ कॉलेज में इस अवसर पर निबंध और क्विज प्रतियोगिता हुई। उद्घाटन महाविद्यालय के निदेशक जयंत कुमार और प्राचार्य डॉ. केकेएन तिवारी ने किया। आरडीएस कॉलेज में कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण इको-इनॉवेशन : अपसाइक्लिंग एवं सस्टेनेबल प्रोजेक्ट प्रतियोगिता रही। लंगट सिंह कॉलेज में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने की। क्विज का मुख्य विषय डिजिटल इंडिया एंड यूथ रखा गया था। एमडीडीएम कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा जयंती मनाई गई। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. अलका जायसवाल के संरक्षण एवं एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शगुफ्ता नाज के नेतृत्व में संपन्न हुआ। युवा दिवस पर विद्यार्थी परिषद ने किया सेमिनार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता प्रो. विपिन राय ने कहा कि युवा अगर चाह लें तो सामाजिक परिवर्तन कर सकते हैं। अनुशासन में रहते हुए सभी समस्याओं का हाल कर सकते हैं। विश्वविद्यालय की उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. रेणुबाला ने कहा विवेकानंद की बातों को ध्यान में रखने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि जितेंद्र राय ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। पश्चिमी सभ्यता के अनुकरण के कारण युवा पीढ़ी अपनी पहचान मिटाने के कगार पर है। इस मौके पर श्रीनिवास, सुशील कुमार, शिवांशु, साक्षी कुमारी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;