Muzaffarpur News: हथौड़ी : महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: सुंदरपुर टोला, बेरई गांव में संदिग्ध स्थिति में 31 वर्षीय सुमन कुमारी की मौत हो गई। ससुराल वालों ने जल्दी से दाहसंस्कार कर दिया। मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू की। सुमन के भाई ने आरोप लगाया कि सुमन का गला दबाकर हत्या की गई थी। मामले की जांच जारी है।

Muzaffarpur News: हथौड़ी : महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत

Muzaffarpur News: हथौड़ी। बेरई गांव के सुंदरपुर टोला में शुक्रवार को संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत हो गई। मृतका अविनाश मांझी की पत्नी 31 वर्षीया सुमन कुमारी थी। आनन-फानन में ससुराल वालों ने सुमन का दाहसंस्कार कर दिया। सुमन के मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। एफएसएल ने घटनास्थल से नमूने लिए। इस संबंध में शनिवार को तुर्की ओपी के छाजन वार्ड दो निवासी सुमन के भाई कविंदर कुमार ने हथौड़ी थाना में आवेदन दिया है। बताया कि बीते छह महीने से अविनाश मांझी और उनके परिजन मारपीट करते थे। इसी बीच सुमन की गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव का दाहसंस्कार कर दिया।

थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: हथौड़ी : महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत