Muzaffarpur News: सकरा : युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: संदीप राम (30) की मौत संदिग्ध स्थिति में हुई है, जो 10 साल से छटबारा गांव में रह रहा था। परिवारिक विवाद के बाद उसकी पत्नी के साथ झगड़े के बाद उसने जहर खा लिया। राजापाकड़ पंचायत की पंच किरण देवी ने इस विवाद की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Muzaffarpur News: सकरा : युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत

Muzaffarpur News: सकरा। बरियारपुर थाने के राजापाकड़ निवासी बसंतलाल राम के पुत्र संदीप राम (30) की शनिवार को संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। वह 10 साल से वैशाली जिले के महुआ थानांतर्गत छटबारा गांव स्थित ससुराल में रहता था। संदीप राम राजापाकड़ पंचायत के वार्ड 7 की पंच किरण देवी का देवर था। पंच ने बताया कि पारिवारिक विवाद में देवर की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है। देवर की सास ने फोन पर बताया कि पत्नी से विवाद के बाद दामाद ने जहर खा लिया है। राजापाकड़ शव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।

Arun Kumar Singh

लेखक के बारे में

Arun Kumar Singh
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: सकरा : युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत