ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरजिले में प्रवासियों के घर जाकर फिर होगा सर्वे

जिले में प्रवासियों के घर जाकर फिर होगा सर्वे

दूसरे राज्यों से श्रमिक ट्रेन से लौट रहे प्रवासियों के घर-घर जाकर सर्वे व स्क्रीनिंग होगी। इसके लिए मंगलवार को वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से राज्य मुख्यालय से दिशा-निर्देश मिलने के बाद जिले में...

जिले में प्रवासियों के घर जाकर फिर होगा सर्वे
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरTue, 26 May 2020 09:55 PM
ऐप पर पढ़ें

दूसरे राज्यों से श्रमिक ट्रेन से लौट रहे प्रवासियों के घर-घर जाकर सर्वे व स्क्रीनिंग होगी। इसके लिए मंगलवार को वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से राज्य मुख्यालय से दिशा-निर्देश मिलने के बाद जिले में सर्वे अभियान के लिए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरपी सिंह को जवाबदेही सौंपी गयी। डॉ. सिंह ने बताया कि इस बार आशा व अन्य कार्यकर्ताओं की जगह पोलियो के सात सौ सुपरवाइजरों को इस काम में लगाना है। इस बार एक खास पम्पलेट भी चिपकाया जाएगा। इसमें प्रवासी के लौटने की तिथि के साथ उसके घर का लोकेशन का पता दर्ज होगा। विशेष तरह का फॉर्मेट है। इसपर काम शुरू कर दिया गया है। दरअसल, बिहार में दूसरे राज्यों से काफी संख्या में प्रावासी लौट रहे हैं। चोरी छूपे आने वालों की संख्या भी अधिक है। इनकी खोज के लिए पहल हो रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें