मीनापुर में निर्बाध गति से जारी है सर्वे
गांव में बने सूती कपड़े के मास्क को मुंह पर लगा आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लगातार सर्वे कर रही हैं। कोरोना को फैलने से रोकने के इस महा अभियान में ये योद्धा बनकर उभरी हैं। मीनापुर के दर्जनों गांव में...
गांव में बने सूती कपड़े के मास्क को मुंह पर लगा आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लगातार सर्वे कर रही हैं। कोरोना को फैलने से रोकने के इस महा अभियान में ये योद्धा बनकर उभरी हैं। मीनापुर के दर्जनों गांव में विदेश से लोग आए हैं। इन दिनों उन गांवों में सर्वे का काम चल रहा है। इस काम में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षा किट भी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इसके बावजूद ये सरकार के आदेश पर काम में जुटी हैं। सर्वें के दौरान अधिकतर लोग पूछे गये सवालों का जवाब दे रहे हैं। मीनापुर अस्पताल के प्रभारी डॉ. एके पांडेय ने बताया कि सर्वे कर्मियों को गांव के लोगों का भरपुर सहयोग मिल रहा है। पिछले तीन दिनों में इन कर्मियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई है।