Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsSuresh Rungta Honored by Muzaffarpur Food Business Association
दुकान आवंटन मे पूर्व दुकानदारों को मिले प्राथमिकता: सुरेश रुंगटा

दुकान आवंटन मे पूर्व दुकानदारों को मिले प्राथमिकता: सुरेश रुंगटा

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में अहियापुर कृषि उत्पादन बाजार समिति के सभागार में खाद्यान्न व्यवसायी संघ ने उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग के अध्यक्ष सुरेश रूंगटा का स्वागत किया। उन्होंने बाजार समिति का निरीक्षण किया और...

Sat, 6 Sep 2025 09:07 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर कृषि उत्पादन बाजार समिति के सभागार में शनिवार को खाद्यान्न व्यवसायी संघ की ओर से उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग के अध्यक्ष सुरेश रूंगटा का अभिनंदन किया गया। इससे पहले आयोग के अध्यक्ष ने बाजार समिति प्रांगण का निरीक्षण किया और वहां के समस्याओं से अवगत हुये। आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि मुजफ्फरपुर से मेरा पुराना नाता रहा है। मैं अपने स्तर पर सरकार से यहां की मूलभूत समस्याओं को ठीक कराने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि दुकान आवंटन में पूर्व के दुकानधारी को प्राथमिकता देने की पहल करूंगा। इस दौरान एफसीआई सदस्य सह भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार, बाजार समिति व्यवसायी संघ के अध्यक्ष विजय चौधरी, कार्यक्रम आयोजक संघ के महामंत्री पवन दुबे, खाद्यान्न व्यवसायी संघ के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार, व्यवसायी बबलू चौधरी, वार्ड पार्षद केपी पप्पू, भाजपा जिला सह कोषाध्यक्ष डॉ. साकेत शुभम, प्रणव भूषण मोनी, अभिषेक आनंद सन्नी आदि थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।