गर्मी की छुट्टी में गणित और भाषा सीखेंगे बच्चे

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में गर्मी की छुट्टी में बच्चों को गणित और भाषा सीखाने के लिए 28 हजार अक्षर आंचल केंद्रों पर कोचिंग दी जाएगी। 10 हजार से अधिक बच्चे हर दिन शिक्षण सेवियों द्वारा प्रशिक्षित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य कमजोर बच्चों को दक्ष बनाना है।

गर्मी की छुट्टी में गणित और भाषा सीखेंगे बच्चे

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। गर्मी की छुट्टी में बच्चे गणित और भाषा सीखेंगे। सूबे में 28 हजार अक्षर आंचल केंद्रों पर तीन लाख विद्यार्थियों को इसको लेकर कोचिंग दी जाएगी। आठवीं तक के बच्चों का गृहकार्य पूरा कराने के साथ उनको गणित व भाषा में दक्ष बनाने के लिए यह पहल इन केन्द्रों पर की जाएगी।

शिक्षण सेवी जिले में कोचिंग की व्यवस्था

शिक्षण सेवी जिले में 714 केंद्रों पर 10 हजार से अधिक बच्चों को गर्मी छुट्टी के दौरान हर दिन लाएंगे। एक से 30 जून तक का टास्क सभी शिक्षण सेवियों को दिया गया है। इसके लिए शिक्षण सेवियों को 29 मई को ट्रेनिंग भी दी जाएगी। शहरी क्षेत्र से लेकर प्रखंडों में सभी बीआरसी पर यह ट्रेनिंग होगी। नगर क्षेत्र के लिए एमएसकेबी स्कूल में यह प्रशिक्षण होगा।

केंद्र पर छात्रों की संख्या

एक केन्द्र पर 10-15 बच्चों को पढ़ाएंगे शिक्षण सेवी :

शिक्षण सेवी अपने इलाके उन स्कूली बच्चों को इसमें चिह्नित करेंगे जिनकी भाषा और गणित कमजोर है। एक केन्द्र पर कम से कम 10 से 15 बच्चों को लाने का टास्क मिला है। जिन बच्चों को केन्द्र पर लाया जाएगा, उनका साप्ताहिक टेस्ट भी अधिकारी अपनी निगरानी में कराएंगे, ताकि यह कोचिंग कितना कारगर हो रहा है, इसका भी पता चल सके। डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान ने कहा कि इस केन्द्र पर वालंटियर भी रहेंगे। ऐसे छात्र से लेकर अन्य युवा या बुजुर्ग जो अपनी मर्जी से एक से दो घंटे इन बच्चों को पढ़ाने के इच्छुक हो, उन्हें भी इससे जोड़ा जा रहा है। टोला सेवक और तालिमी शिक्षण सेवी जिन अक्षर आंचल केन्द्रों के लिए प्रतिनियुक्त हैं, उन्हीं केन्द्रों पर बच्चों को लाएंगे

सामान्य प्रश्न

गर्मी छुट्टी में बच्चों को कौन सी विषयों की कोचिंग दी जाएगी?
बच्चों को गणित और भाषा की कोचिंग दी जाएगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।