ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरइनर व्हील क्लब ऑफ जागृति की अध्यक्ष बनीं सुजाता

इनर व्हील क्लब ऑफ जागृति की अध्यक्ष बनीं सुजाता

सरैयागंज स्थित यूबी टावर के हॉल में रविवार को इनर व्हील क्लब ऑफ जागृति का पदस्थापना समारोह मनाया गया। इसमें अध्यक्ष के साथ ही विभिन्न पदों पर नए सदस्यों का चयन किया गया। नए अध्यक्ष के पद पर सुजाता...

इनर व्हील क्लब ऑफ जागृति की अध्यक्ष बनीं सुजाता
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 16 Jul 2017 10:09 PM
ऐप पर पढ़ें

सरैयागंज स्थित यूबी टावर के हॉल में रविवार को इनर व्हील क्लब ऑफ जागृति का पदस्थापना समारोह मनाया गया। इसमें अध्यक्ष के साथ ही विभिन्न पदों पर नए सदस्यों का चयन किया गया। नए अध्यक्ष के पद पर सुजाता श्रीवास्तव का चयन किया गया। वहीं सचिव पद पर भावना स्वाति का चयन किया गया। आईएसओ चेतना व उपाध्यक्ष भारती सिंह बनीं। पूर्व अध्यक्ष निर्मला साहू ने कहा कि क्लब का उद्देय महिलाओं और बच्चों के लिए काम करना है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए कई प्रोजेक्ट बनाए गए हैं। इन सभी एजेंडों पर क्लब की सदस्य मिलकर काम करेंगी। पदस्थापना समारोह में अंजना गुप्ता, मीना, संगीता समेत अन्य मौजूद थीं। मौके पर इनर व्हील लिच्छवी की सदस्य भी मौजूद थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें