Muzaffarpur News: ‘मतदाता सूची से काटे गए नाम पुनः शामिल हो’
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: पारू प्रखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने और एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए नामों को फिर जोड़ने की मांग की। उन्होंने जमाखोरी व कालाबाजारी पर रोक, खाद्य पदार्थों की कीमतों पर नियंत्रण, पारू को सूखाग्रस्त घोषित करने और पेट्रोल में इथेनॉल मिलावट रोकने की भी मांग उठाई।

Muzaffarpur News: पारू। प्रखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने, एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची से काटे गए नामों को पुनः शामिल करने, जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर रोक लगाने तथा खाद्य पदार्थों की कीमतों पर नियंत्रण करने की मांग की। पारू प्रखंड को सूखाग्रस्त घोषित करने तथा पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट पर रोक लगाने की मांग की। रामप्रवेश सिंह, कौशल भगत, मदन भगत, दीपलाल साह, नरेश राम, बृजमोहन बैठा, राधिका देवी, रीता देवी, चरणजीत राय आदि थे।

