सुपर स्पेशियलिटी में तीन बच्चों का हुआ ऑपरेशन
संक्षेप: एसकेएमसीएच : सुपर स्पेशियलिटी में पेडियाट्रिक सर्जरी शुरू दो बच्चों के हॉर्निया का किया गया

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एसकेएमसीएच स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में गुरुवार से पीडिया सर्जरी शुरू हो गई। विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष ने बताया कि पहले दिन तीन बच्चों का ऑपरेशन किया गया। इनमें दो के हॉर्निया और एक का एब्डामिनल वॉल एक्सेस का ऑपरेशन था। सभी ऑपरेशन सफल हुए। जिन बच्चों के आपरेशन हुए उनमें मो. इस्तिकार 10 वर्ष, सूर्यांश आठ वर्ष और सोनाली 10 वर्ष शामिल हैं।
डॉ. आशुतोष ने बताया कि हॉर्निया के आपरेशन में आधे घंटे और एब्डामिनल वॉल एक्सेस के ऑपरेशन में 15 मिनट लगा। ऑपरेशन में उनके साथ जेआर डॉ. मणिशंकर, एनेस्थीसिया के डॉक्टर राहुल और डॉ. नरेंद्र शामिल थे। ऑपरेशन के दौरान जीएनएम संजीता यादव, वीणा कुमारी, रमेश कटियार, पूनम कुमारी और सोनम कुमारी मौजूद थीं। सफल ऑपरेशन पर प्राचार्य प्रो. आभा रानी सिन्हा, अधीक्षक डॉ. कुमारी विभा, डॉ. शैलेंद्र कुमार व डॉ. संजय कुमार ने पीडिया सर्जरी की टीम को बधाई दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




