छह साल के बच्चे के हृदय का सफल ऑपरेशन

Kaushalendra Jha हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मीनापुर के बेलाहीलच्छी के 6 वर्षीय अंकित कुमार का हृदय रोग का सफल ऑपरेशन अहमदाबाद में किया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत उसकी बीमारी की पहचान मीनापुर सीएचसी में हुई थी। विशेषज्ञों की टीम ने उसे अहमदाबाद रेफर किया, जहां ऑपरेशन सफल रहा।

छह साल के बच्चे के हृदय का सफल ऑपरेशन

मीनापुर। बेलाहीलच्छी के 6 वर्षीय अंकित कुमार के हृदय रोग का सफल ऑपरेशन किया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत गुजरात के अहमदाबाद स्थित सत्य साईं हॉस्पिटल में अंकित का ऑपरेशन हुआ। मीनापुर सीएचसी में आरबीएसके टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच के दौरान बीमारी की पहचान की गई थी। वहां से सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां से विशेषज्ञों की टीम ने अंकित को अहमदाबाद रेफर कर दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. राकेश कुमार के प्रयास से आरबीएस के डॉ. रेजाउल हक खुश्तर और डॉ. जे. रिजवी ने सफल ऑपरेशन किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों में जन्मजात विकार, कुपोषण, विकास में देरी एवं अन्य बीमारियों की समय पर पहचान कर उनका निःशुल्क उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है।

Kaushalendra Jha

लेखक के बारे में

Kaushalendra Jha

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।