‘स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण अनुशासन सिखाता’
यूएचएस चांदपुरा में पांच दिवसीय स्काउट और गाइड प्रशिक्षण शिविर समाप्त हुआ। प्रशिक्षक संतलाल साह ने छात्रों को प्रशिक्षित किया। 30 छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिसमें भारत माता, छठ पूजा और राम वन गमन शामिल थे। मुखिया आमोद कुमार शर्मा ने कहा कि इस प्रशिक्षण से बच्चों में अनुशासन की भावना विकसित होती है।

देवरियाकोठी, एसं। यूएचएस चांदपुरा में गुरुवार को पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड का प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। प्रशिक्षक संतलाल साह ने बच्चों को प्रशिक्षण दिया। छात्र-छात्राओं ने भारत माता, बिलौकी, जट-जाटिन, छठ पूजा, राम वन गमन की झांकी की प्रस्तुति दी। प्रशिक्षण में 30 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। मुखिया आमोद कुमार शर्मा ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण से बच्चों में अनुशासित होने का ज्ञान मिलता है। पैक्स अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, एचएम तुलसी पाल, पंसस गुड्डू ठाकुर, शिक्षक अरुण कुमार, तारकेश्वर प्रसाद, शंकर साह, धर्मनाथ प्रसाद, अलका कुमारी, आनंद प्रकाश, आमिर सुहैल, नीतीन शुक्ल, विभूति रंजन, सोनू प्रतीक, सुभाष कुमार, राजकिशोर कुमार आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


