Muzaffarpur News: सेवा संकल्प के तहत गर्भवतियों की हुई गोद भराई
By Gautam Kumar
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: कुढ़नी के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-35 पर 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार किया गया। कार्यक्रम में बिहार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता भी शामिल हुए और उन्होंने पौधरोपण किया।

Muzaffarpur News: कुढ़नी। प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-35 पर मंगलवार को ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम हुआ। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इसमें बिहार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया। मौके पर रामस्वरूप सहनी, श्वेताभ कृष्ण, मनीष पप्पू, अमित कुमार, विभीषण पासवान, पप्पू कुमार, रंजीत साह, शैलेश साह, सीमा कुमारी, अर्चना कुमारी, शिल्पी कुमारी, सरोज कुमारी तथा मंजू देवी, शिला कुमारी, आशा कुमारी, रूपम कुमारी, गीता कुमारी, पूजा कुमारी, रूपा कुमारी एवं चंचल कुमारी आदि थीं।


