Muzaffarpur News: रैपिड शतरंज के चैंपियन बने सुभाष सिन्हा
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में आयोजित एकदिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में सुभाष चंद्र सिन्हा ने खिताब जीता। अयान उपविजेता रहे, जबकि आर्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन की जानकारी स्थानीय अतिथियों द्वारा साझा की गई।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। नयाटोला स्थित थियोसोफिकल लॉज के सभागार में रविवार को आयोजित एकदिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में सुभाष चंद्र सिन्हा ने खिताब अपने नाम किया। अयान उपविजेता और आर्या तीसरे स्थान पर रहे। मुख्य निर्णायक सौरव आनंद ने बताया कि निर्णायक मुकाबलों में पहले बोर्ड पर अयान ने मुकुल शरण को, दूसरे बोर्ड पर सुभाष चंद्र सिन्हा ने त्रिजल श्रीवास्तव को तथा तीसरे बोर्ड पर आर्या ने सानिया परवीन को शिकस्त दी। अन्य मुकाबलों में मयंक ने आकाश, विहान आनंद ने रणदीप, अनुराग ने विराट, अर्जुन ने हीर और आयशा ने रंजीता को हराया।चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच और टीओएस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन हुआ।
अखिल बिहार शतरंज संघ के पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा व अन्य अतिथियों ने ट्रॉफी देकर विजेताओं को सम्मानित किया। इससे पहले उद्घाटन मंच के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिन्हा ने अभिषेक सोनू के साथ शतरंज की बाजी चलकर किया।


