परीक्षा फॉर्म भरने से रोकने पर विवि में छात्रों का हंगामा
बीआरएबीयू में बुधवार को स्नातक सत्र 2023-27 के पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म नहीं भरने देने पर छात्रों ने हंगामा किया। छात्र पहले डीएसडब्ल्यू कार्

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में बुधवार को स्नातक सत्र 2023-27 के पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म नहीं भरने देने पर छात्रों ने हंगामा किया। छात्र पहले डीएसडब्ल्यू कार्यालय पहुंचे। उसके बाद परीक्षा विभाग में गए और वहां हंगामा किया।छात्रों ने कहा कि हमलोगों को पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म नहीं भरने दिया जा रहा है। विवि की तरफ से बताया जा रहा है कि पहले और दूसरे सेमेस्टर में सभी विषयों में पास होने पर ही पांचवें सेमेस्टर का फॉर्म भर सकते हैं। यह बात हमलोगों को पहले नहीं बताई गई। हमलोगों का एक साल खराब हो जाएगा। उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. विपुल वर्णवाल ने छात्रों को समझाते हुए कहा कि लोकभवन के निर्देश के अनुसार जबतक छात्रों का पहला और दूसरा सेमेस्टर पूरी तरह से क्लीयर नहीं हो जाता, तबतक वे पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म नहीं भर सकते हैं।
काफी समझाने के बाद छात्र माने।पहले सेमेस्टर में कई छात्र हुए थे प्रमोटस्नातक सत्र 2023-27 में कई छात्र प्रमोट हुए थे। छात्रों के 28 क्रेडिट पूरा होने पर उन्हें दूसरे सेमेस्टर में प्रमोट कर दिया गया। नियम के अनुसार पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा देने के लिए 68 क्रेडिट पूरे होने चाहिए। छात्रों का कहना था कि हमारे 68 क्रेडिट पूरे हो रहे हैं, लेकिन विवि का कहना था कि जबतक पहले और दूसरे सेमेस्टर में सभी विषय में छात्र पास नहीं होंगे, वे पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म नहीं भर सकते हैं। छात्रों को अब सत्र 2024-28 के छात्रों के साथ पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा देनी होगी।कॉलेजों में भी छात्रों ने किया हंगामाविवि में आने से पहले छात्रों ने अपने-अपने कॉलेजों में भी हंगामा किया। छात्रों का फॉर्म पहले कॉलेज में ही नहीं भरा गया। इसपर छात्र आक्रोशित हो गए। कॉलेज में हंगामा करने के बाद छात्र विवि पहुंचे। छात्रों का कहना था कि कॉलेज ने भी हमें नहीं बताया गया कि पांचवें सेमेस्टर में फॉर्म भरने के लिए पहले और दूसरे सेमेस्टर में रिजल्ट क्लीयर होने की शर्त है।अंतिम दिन सैकड़ों छात्रों के क्रेडिट किये गए अपडेटबीआरएबीयू के परीक्षा विभाग में बुधवार को स्नातक पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म भरने के अंतिम दिन सैकड़ों छात्रों के क्रेडिट अपडेट किये गए। क्रेडिट अपडेट कराने के लिए भी छात्रों की भीड़ लगी थी। चौथे सेमेस्टर में एक हजार से अधिक छात्रों का क्रेडिट अपडेट उनकी मार्कशीट पर नहीं हुआ था। क्रेडिट अपडेट करने के लिए छात्रों ने आवेदन किया था। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने बताया कि कॉलेजों की लापरवाही से छात्रों का क्रेडिट अपडेट नहीं हो सका था। चौथे सेमेस्टर में 90 हजार छात्र निबंधित थे। गुरुवार तक पता चलेगा कि कितने छात्रों का फॉर्म भरा जा सका है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


