Muzaffarpur News: पौधों को राखी बांधकर संरक्षण का लिया संकल्प
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: गोरौल के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर कोरीगांव में बच्चों और शिक्षकों ने पौधरोपण किया। बच्चों ने पौधों को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। प्रधान शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि पेड़-पौधों का पर्यावरण संतुलन में महत्वपूर्ण योगदान है।

Muzaffarpur News: गोरौल। नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर कोरीगांव में गुरुवार को बच्चों और शिक्षकों ने पौधरोपण किया। बच्चों ने पौधों को राखी बांधकर उसके सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यालय के प्रधान शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि पर्यावरण संतुलन में पेड़-पौधों की महती भूमिका है। इस मौके पर शिक्षिका विभा कुमारी, शिक्षक जितेंद्र कुमार, राजीव कुमार आदि थे।


