Muzaffarpur News: देर से आने पर नहीं मिला प्रवेश तो चहारदीवारी पर चढ़ गईं छात्राएं
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में डीएलएड परीक्षा के दौरान छात्राएं देर से आने पर चहारदीवारी पर चढ़ गईं। उर्दू गर्ल्स स्कूल केंद्र पर 9.20 बजे के बाद आईं परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं मिला। शिक्षकों ने समझाकर छात्राओं को नीचे उतारा। छात्राओं का कहना था कि जाम के कारण वे देर हो गई थीं।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता देर से आने पर प्रवेश नहीं मिला तो छात्राएं चहारदीवारी पर चढ़ गई। डीएलएड की परीक्षा में शुक्रवार को उर्दू गर्ल्स स्कूल केंद्र पर यह मामला सामने आया। जिले में चार केंद्र पर डीएलएड की परीक्षा हो रही है। सात अगस्त तक परीक्षा होनी है।
परीक्षा का समय
परीक्षा सुबह 9.30 बजे से शुरू होती है। इसके लिए नौ बजे तक ही प्रवेश दिया जाता है। उर्दू गर्ल्स स्कूल केन्द्र पर तीन अलग-अलग कॉलेज के परीक्षार्थियों की परीक्षा हो रही है। इसमें शहीद प्रमोद बीएड कॉलज, हरेलाल और बैरिया स्थित बीएड कॉलेज के डीएलएड परीक्षार्थी शामिल हैं।
देर से पहुँची छात्राएं
सुबह 9.20 बजे के बाद आईं परीक्षार्थी, जर्बदस्ती प्रवेश का किया प्रयास
केन्द्र पर कई परीक्षार्थी सुबह 9.20 बजे के बाद आईं। इन परीक्षार्थियों को बाहर ही रोक दिया गया। इसके बाद चार-पांच महिला परीक्षार्थी चहारदीवारी पर चढ़ गईं। प्रशासन की ओर से डीएलएड परीक्षा के दौरान सभी केन्द्र पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। नौ बजे तक केन्द्र पर महिला पुलिसकर्मी नहीं पहुंची थीं। एक पुलिसकर्मी मौजूद थे। शिक्षकों ने समझा-बुझाकर छात्राओं को नीचे उतरवाया और कहा कि एक पेपर छूटा है तो अगले साल इसकी परीक्षा दे सकती हैं। छात्राओं ने रोते हुए कहा कि जाम लगने की वजह से देर हो गई। एक पेपर में अनुपस्थित रहने के कारण अगले साल तक इतंजार करना पड़ेगा।


