Muzaffarpur News: अवैध स्पीड ब्रेकर हटाने के लिए लिखा पत्र
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मीनापुर के छात्र राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू यादव ने ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता को पत्र लिखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विजयी छपरा से मिठनसराय होते हुए मुस्तफापुर तक 10 किलोमीटर की सड़क पर 100 से अधिक अवैध स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

Muzaffarpur News: मीनापुर। ग्रामीण सड़कों पर बने अवैध स्पीड ब्रेकर को लेकर छात्र राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू यादव ने शनिवार को ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखा है। बताया कि विजयी छपरा के संगम घाट से मिठनसराय होते हुए मुस्तफापुर, बंगाही तक जाने वाली 10 किलोमीटर सड़क पर करीब 100 से अधिक अवैध स्पीड ब्रेकर बना दिए गए हैं। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है।


