परीक्षा राजनीति विज्ञान की और रिजल्ट इतिहास का

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में बीआरएबीयू की छात्रा नवगीता कुमारी ने अपनी परीक्षा का रिजल्ट गलत आने पर सुधार की मांग की है। छात्र संवाद में विभिन्न छात्रों ने भी रिजल्ट और अंकपत्र में समस्याओं का सामना करने की शिकायत की। परीक्षा नियंत्रक ने समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश दिए हैं।

परीक्षा राजनीति विज्ञान की और रिजल्ट इतिहास का

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में राजनीति विज्ञान से स्नातक की परीक्षा देने वाली छात्रा नवगीता कुमारी का रिजल्ट हिस्ट्री विषय में आया। इसके सुधार के लिए वह वर्ष 2022 से दौड़ रही है। नवगीता के पिता सोमवार को विवि के गेस्ट हाउस में हुए छात्र संवाद में भी आवेदन लेकर आए। उन्होंने बताया कि पिछले छात्र संवाद में भी वह आए थे और उनके आवेदन पर अरजेंट लिखा गया था, लेकिन अबतक वह चक्कर ही काट रहे हैं।

छात्रा का आवेदन

छात्रा ने अपने आवेदन में कहा है कि उसने वर्ष 2021 में राजनीति विज्ञान विषय से परीक्षा दी थी, लेकिन उसका रिजल्ट हिस्ट्री में आया। इसके बाद से वह सुधार के लिए चक्कर लगा रही है। रिजल्ट ठीक नहीं होने से वह पीजी का फॉर्म भी नहीं भर पा रही है। छात्र संवाद की अध्यक्षता कर रहे प्रॉक्टर प्रो. आरके चौधरी और परीक्षा नियंत्रक ने तुरंत रिजल्ट को ठीक कराने का निर्देश दिया। छात्र संवाद में स्नातक सत्र 2019-22 की छात्रा रागिनी कुमारी ने कहा कि उसका प्रथम वर्ष और तृतीय वर्ष का रिजल्ट पेंडिंग है। इसे ठीक कराने के लिए वह कई दिनों से चक्कर काट रही है।

रोल नंबर में बदलाव

चौथे सेमेस्टर में बदल दिया रोल नंबर

छात्र संवाद में आये अवन कुमार ने कहा कि वह पीजी सत्र 2023-25 के छात्र हैं। पीजी के पहले तीन सेमेस्टर में उन्हें कुछ और रोल नंबर यूएमआईएस से दिया गया था और चौथे सेमेस्टर में अचानक दूसरा रोल नंबर एडमिट कार्ड पर दे दिया गया। उन्होंने नये रोल नंबर से परीक्षा दी और पास भी कर गये, लेकिन विभाग में उनका अंकपत्र नहीं आया। अंकपत्र के लिए वह कई दिनों से आवेदन कर रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक ने रोल नंबर को ठीक कराने का निर्देश जारी किया। छात्र संवाद में आये सत्यम कुमार मांझी ने शिकायत की वह चौथी बार छात्र संवाद में आ रहे हैं, लेकिन उनकी परेशानी जस की तस है। सत्यम कुमार ने बताया कि कॉपी में जो अंक दिया गया है, उसे रिजल्ट में नहीं चढ़ाया गया, जिससे उन्हें फेल कर दिया गया। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि इस मामले को 9 जून को होने वाली स्क्रूटनी कमेटी की बैठक में रखा जाएगा.

मार्कशीट में देरी

रिजल्ट जारी पर अंकपत्र तैयार नहीं

बीआरएबीयू में अभी नये फार्मेट में मार्क्सशीट नहीं तैयार हो सकी है। मार्क्सशीट तैयार नहीं होने से स्नातक पास करने वाले छात्रों को मार्क्सशीट मिलने में देरी हो सकती है। स्नातक में कई सेमेस्टर के छात्रों को अबतक मार्क्सशीट नहीं मिली है। नये फार्मेट में तैयार होने वाली मार्क्सशीट पर छात्रों के पेपर के नाम भी लिखे रहे रहेंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने बताया कि नये फार्मेट के मार्क्सशीट की स्क्रूटनी चल रही है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नवगीता कुमारी का रिजल्ट किस विषय में आया?
नवगीता कुमारी का रिजल्ट हिस्ट्री विषय में आया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।