
छात्रा की शिकायत पर कार्रवाई, तुरंत मिली मार्क्सशीट
मुजफ्फरपुर में बीआरएबीयू में छात्र संवाद का आयोजन हुआ। छात्रों ने मार्क्सशीट और दाखिले से संबंधित समस्याएँ उठाईं। डिप्टी कंट्रोलर ने कुछ मामलों में त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। कई छात्रों ने अपनी समस्याओं को उच्च अधिकारियों के पास ले जाने की मांग की।
मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में सोमवार को छात्र संवाद का आयोजन किया गया। इसमें विवि की तरफ से डिप्टी कंट्रोलर डॉ. विपुल वर्णवाल और डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. अमर बहादुर शुक्ला मौजूद थे। संवाद में एमजेके बेतिया से आई छात्रा ज्योति कुमारी ने बताया कि वह सत्र 2020-23 की छात्रा है। उसे अबतक अंकपत्र नहीं मिला है। इसपर डिप्टी कंट्रोलर डॉ. विपुल ने छात्रा को तुरंत नई मार्क्सशीट दिलाने का निर्देश दिया। एक अन्य छात्र ने कहा कि उसने वर्ष 2020 में पार्ट वन की परीक्षा दी थी। उसके बाद वह प्रमोट हो गया था, लेकिन जानकारी के अभाव में उसने फिर से बाकी पेपर की परीक्षा नहीं दी।
इसपर उसे कहा गया कि इसे उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जायेगा। एक छात्रा ने कहा कि उसने पीजी में साइकोलॉजी विषय में आवेदन किया है। उसका दाखिला नहीं हो रहा है। छात्रा ने बताया कि उसका ऑनर्स पोल साइंस से है। इसपर उसे कहा गया कि दूसरी मेरिट लिस्ट में उसका दाखिला लिया जायेगा। एक छात्र ने कहा कि उसने वर्ष 2016 में बीसीए किया है, लेकिन अबतक उसे मार्क्सशीट नहीं मिली है। छात्र को बताया गया कि मामले को उच्च अधिकारियों के पास रखा जायेगा। एक छात्र ने स्नातक पार्ट वन में फिर से विशेष परीक्षा कराने की मांग की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




