छात्र के गले से हनुमानी लेकर बदमाश फरार
कुढ़नी में बुधवार को चार बदमाशों ने 11 वर्षीय छात्र आयुष राज पर हमला किया। बदमाशों ने उसके गले से हनुमानी काट लिया और विरोध करने पर उसकी दो अंगुलियों में गंभीर जख्म कर दिए। स्थानीय लोगों ने छात्र की मदद की और उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों की पहचान कर रही है।

कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवददाता। कुढ़नी टोला सड़क पर बुधवार को बाइक सवार चार बदमाशों ने छात्र को घेर लिया। उसके गले से हनुमानी काट लिया। विरोध करने पर बदमाशों के धारदार हथियार से छात्र के बाएं हाथ की दो अंगुली में गंभीर जख्म हो गया। छात्र के रोने और शोरगुल पर आसपास के लोग जुटे, तब तक हनुमानी लेकर बदमाश फरार हो गए। जख्मी छात्र कुढ़नी टोला निवासी पप्पू राय का पुत्र आयुष राज (11) है। वह आठवीं का छात्र है। छात्र की मां बेबी कुमारी ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे पीएचसी ले गई, जहां अंगुली में चार टांके पड़े हैं।
सूचना पर पुलिस सीएचसी पहुंची। बेबी कुमारी ने पुलिस को बताया कि पुत्र मध्य विद्यालय में पढ़ता है। रोज की तरह स्कूल से छुट्टी होने पर अकेले घर लौट रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार चार बदमाश आए। आयुष को घेर लिया। गले से हनुमानी काटने लगा। इसी दौरान आयुष की दो अंगुली में गहरा जख्म हो गया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया है। बदमाशों की पहचान की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


