Muzaffarpur News: मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी से, चौराहों पर सुरक्षा कड़ी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में श्रावणी मेले के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों को सुरक्षा, सुविधा और सेवा में लापरवाही न करने के निर्देश दिए हैं। मेला क्षेत्र की निगरानी के लिए सीसीटीवी, कंट्रोल रूम और पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जाएगी। यातायात प्लान के तहत कई मार्गों पर वाहनों की नो-एंट्री रहेगी।

Muzaffarpur News: मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी से, चौराहों पर सुरक्षा कड़ी

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। श्रावणी मेले के शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिलाधिकारी कुमार गौरव और वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा ने गुरुवार को द्वारकानाथ उच्च विद्यालय परिसर में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की। दोनों अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कांवरियों की सुरक्षा, सुविधा और सेवा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था

डीएम ने बताया कि बाबा गरीबनाथ मंदिर से फकुली मोड़ तक प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और ठहराव स्थलों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी, कंट्रोल रूम और लगातार पुलिस पेट्रोलिंग से होगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। कांवरिया मार्ग एवं ठहराव स्थलों पर पेयजल, विद्युत, शौचालय, चिकित्सा शिविर एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है।

यातायात योजना

शनिवार से सोमवार तक लागू रहेगा ट्रैफिक प्लान श्रावणी मेले के दौरान पूर्व निर्धारित ट्रैफिक प्लान के अनुरूप यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। यातायात नियंत्रण के दृष्टिकोण से शहर में प्रवेश करने वाले मार्ग रामदयालु नगर, कच्ची-पक्की चैक, गोबरसही चैक, भगवानपुर पुल, बैरिया गोलम्बर, जीरोमाइल, मिठनपुरा चैक तथा बनारस बैंक चैक से अति आवश्यक सेवा को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों का शहरी क्षेत्र की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सरैयागंज टावर से गांधी चौक, छाता चैक, माखन साह चैक एवं पुरानी बाजार चैक तक सपूंर्ण क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनों के लिए प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उपरोक्त यातायात व्यवस्था श्रावण माह के प्रत्येक शनिवार के अपराह्न 2 बजे से सोमवार के दोपहर 2 बजे तक प्रभावी रहेगा।

वाहनों की नो-एंट्री

कई मार्गों पर वाहनों की नो-एंट्री मुजफ्फरपुर की ओर से पटना जाने वाले सभी प्रकार के वाहन सदातपुर से आने वाली न्यू बाईपास मधौल रोड से रेवा रोड पताही फ्लाईओवर के नीचे भाया सरैया, मनिकपुर, वैशाली, लालगंज होते हाजीपुर अंजानपीर चैक से पटना के लिए परिचालित होंगे। पटना की ओर से मुजफ्फरपुर आने वाले सभी प्रकार के वाहन दिग्घीकला चैक, महुआ रोड होते हुए काजीइंडा चैक से कच्ची-पक्की चैक होकर खबड़ा होते हुए भगवानपुर आयेंगे और यहां से दरभंगा, मोतिहारी, शिवहर, सीतामढ़ी जायेंगे। बरौनी एवं समस्तीपुर से आने-जाने वाले सभी प्रकार के वाहन सीधे भगवानपुर चैक की तरफ परिचालित होंगे। किसी भी परिस्थिति में किसी भी प्रकार के वाहन पटना रोड में प्रवेश नहीं करेंगे।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

श्रावणी मेला कब आयोजित किया जाएगा?
श्रावणी मेला शनिवार से सोमवार तक आयोजित किया जाएगा।
Mukesh Kumar

लेखक के बारे में

Mukesh Kumar
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी से, चौराहों पर सुरक्षा कड़ी