
कदाचार हुआ तो केंद्र पर भी होगी कार्रवाई
मुजफ्फरपुर में एसटीईटी परीक्षा के दौरान कदाचार करने वाले परीक्षार्थियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। यदि किसी केंद्र पर ऐसा पाया गया तो उसे ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। सभी केंद्रों पर विशेष चौकसी की जा...
मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। केंद्रों पर कदाचार करते परीक्षार्थी धरे गए तो उन केंद्रों पर भी अनुशासनिक कार्रवाई होगी। उन्हें ब्लैक लिस्टेड करने को भी बोर्ड को सूची भेजी जाएगी। एसटीईटी परीक्षा को लेकर यह सख्ती की गई है। जिले में पांच ऑनलाइन केंद्रों पर यह परीक्षा हो रही है। परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को सभी केंद्रों पर डीईओ जांच में पहुंचे। पहले दिन कच्ची पक्की स्थित ऑनलाइन केंद्र पर दो फर्जी परीक्षार्थी के पकड़े जाने के बाद सभी केंद्रों पर विशेष चौकसी रही। कच्ची पक्की स्थित केंद्र पर चारदीवारी भी नहीं है। ऐसे में इस केंद्र पर अधिकारियों की विशेष निगरानी रही।
डीईओ ने कहा कि दोनों पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




