मुशहरी प्रखंड चौक पर आंबेडकर भवन में प्रतिमा का होगा अनावरण
मुशहरी प्रखंड चौक स्थित आंबेडकर भवन में 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर और शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। बैठक में तय हुआ कि प्रतिमा अनावरण में हजारों लोग जुलुस के साथ शामिल होंगे। इस आयोजन की अध्यक्षता विकास मित्र संघ के जिलाध्यक्ष अरुण राम ने की।

मुशहरी, हिसं। मुशहरी प्रखंड चौक स्थित आंबेडकर भवन में 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर और शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए प्रह्लादपुर के मुखिया भाकपा माले नेता उदय चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को आंबेडकर भवन में इसके लिए बैठक विकास मित्र संघ के जिलाध्यक्ष अरुण राम की अध्यक्षता में हुई। इसमें परशुराम पाठक, परमानंद पाठक, उमेश राम, राजेंद्र महतो, दिनेश राय, रमेश महतो, नंदू राम, सतेंद्र राय, सकलदेव सहनी, राजन कुमार, रजनी देवी, निर्मला देवी, महादेव सहनी,अशोक शर्मा, भदई महतो सहित दर्जनों लोग उपस्थित हुए। तय किया गया कि प्रतिमा अनावरण में हजारों की संख्या में लोग जुलुस के साथ शामिल होंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


